फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A branch of the neem tree fell on the neighbor's house due to the storm, and a person standing in the courtyard died after being hit.

Chandauli News: आंधी से नीम के पेड़ की डाल पड़ोस के घर में गिरी, चपेट में आने से आंगन में खड़े व्यक्ति की मौत

Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A branch of the neem tree fell on the neighbor's house due to the storm, and a person standing in the courtyard died after being hit.
कमालपुर के इनायतपुर गांव में पेड़ की डाली में दबकर मृत लालू राम। फाइल फोटो - फोटो : Archive
कमालपुर। इनायतपुर गांव में बुधवार की शाम को छह बजे आंधी चलने के कारण घर के आंगन में खड़े लालू राम (35) पर पड़ोसी खिचड़ू राम के घर में लगे नीम के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से मौत हो गई। वे मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। अपना और परिवार का पेट पालते थे। घायल लालू राम को पड़ोसी निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने लालू राम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ की डाली गिरने से लालू राम की मौत हो गई है। वहीं, ढोढियां गांव में आंधी से पेड़ गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, गुमटी पलटने से अमरदेव राजभर (55) घायल हो गए। इसी गांव में अन्नू सिंह की कार पर भी पेड़ गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। ढोढिया गांव में सैफुल इस्लाम खान और तजम्मूल अंसारी के मकान पर भी पेड़ गिर गए। तेज आंधी के कारण शादी-विवाह के पंडाल भी उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article