फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
A bike rider dies after being crushed by a truck
महेंद्र यादव, (फाइलफोटो) - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। थाना क्षेत्र के नौगढ़-चकिया मार्ग स्थित लौवारी गांव के समीप पुलिया पर बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से रिठीया गांव निवासी युवक मंगल दल नौगढ़ के भूतपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रिठिया गांव का निवासी महेंद्र यादव (42) दोपहर में बाइक से चकिया से घर लौट रहा था। उसी समय नौगढ़ की ओर से तेज रफ्तार जा रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में महेंद्र ट्रक के नीचे आकर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक ब्रेक लगाने की बजाए युवक को रौंदते हुए भागने लगा तो ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक पकड़ लिया। इस बीच चालक ट्रक से कूदकर जंगल में भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर नौगढ़ राम उजागीर के साथ ब्लाक प्रमुख नौगढ़ के प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू मौके पर पहुंचे। क्षत-विक्षत शव का घटनास्थल पर ही पुलिस ने पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नक्सल नीरज पटेल ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उधर, युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी चंचल के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। 10 वर्षीय पुत्री कंचन और 13 वर्षीय पुत्र अजीत रोते-रोते बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed