फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A 1.5-kilometer road will be paved for the first time.

Chandauli News: पहली बार पक्की बनेगी डेढ़ किलोमीटर सड़क

Thu, 17 Sep 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A 1.5-kilometer road will be paved for the first time.
जोगवा नहर छलका से पिपरी दुखहरन नाथ मंदिर के पास अगहर नाला छलका तक कच्चा मार्ग। संवाद
पीडीडीयू नगर। बरहनी ब्लॉक में जोगवा नहर छलका से पिपरी स्थित दुखहरन नाथ मंदिर के पास अगहर नाला छलका तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का पहली बार नवनिर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पक्की सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने करीब 1.05 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी है। ग्रामीणों के मुताबिक आजादी के बाद से अब तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। वर्षों से लोग कच्चे मार्ग पर आवागमन करने को विवश हैं। बरसात शुरू होते ही सड़क की हालत और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

जगह-जगह पानी और कीचड़ भरने से मार्ग नाले जैसा दिखाई देने लगता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मी के दिनों में यही रास्ता धूल का गुबार उड़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद मार्ग निर्माण नहीं हो सका। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को कमालपुर बाजार से जोड़ता है। कच्चे मार्ग के कारण ग्रामीणों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है। सड़क बनने के बाद अगहर नाला छलका से पिपरी, पसाई और बभनियाव होते हुए कमालपुर तक आवागमन आसान हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल जाने-आने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed