{"_id":"58-94934","slug":"Chandauli-94934-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की हालत देख बिफरे शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की हालत देख बिफरे शिवपाल
Chandauli
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को पहली बार चंदौली आए लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में ही जनपद की खस्ताहाल सड़कों का नजारा दिख गया। मंच पर पहुंचते ही वे सड़कों की हालत पर बिफर पड़े और अधिशासी अभियंता आरके राम गुप्ता, सहायक अभियंता योगेश राय और अवर अभियंता केके मिश्रा को निलंबित करने का निर्देश दिया। शिवपाल यादव कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित श्री श्री चंद्र उदासीन महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मेरे आने की पूर्व सूचना के बाद भी सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं होना विभाग की घोर लापरवाही को बताता है। प्रदेश सरकार इस तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। मंच पर पहुंचते ही जैसे ही उन्होंने भाषण शुरू किया। वे अधिकारियों पर बरस पड़े और कहा कि राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए जितना पैसा चाहिए, सरकार दे रही है। फिर भी सड़कों की यह स्थिति सचमुच चिंताजनक है। इसके लिए अधिकारी ही दोषी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पता था कि मैं आने वाला हूं। इसके बाद भी सकलडीहा-अमड़ा मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया। यह घोर लापरवाही को दर्शाता है। मंत्री जी के तेवर देख सिंचाई और अन्य विभाग के अधिकारियों के भी पसीने छूटने लगे। वे तब तक हलाकान रहे, जब तक मंत्री जी का उड़न खटोला उनकी आंखों से ओझल नहीं हो गया।
लुटेरों के चलते प्रदेश रह गया है पीछे
अधिकारी काम करें अन्यथा होंगे निलंबित
यूपी को विकास में नंबर वन करना मकसद
बेइमान अफसरों को सुधारने की कोशिश कर रही है सरकार
सकलडीहा। प्रदेश के लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि संसाधनों के बावजूद भी चंदौली जनपद क्यों पिछड़ा है, इसकी तक में जाना होगा। यहां नहरों का जाल बिछा हुआ है। पानी की कमी नहीं है। लोग मेहनती और होशियार हैं। बावजूद इसके जिले का विकास क्यों नहीं हो पा रहा है, यह सोचने वाली बात है। अधिकारी बेइमान हो गए थे, जिन्हें सुधारने की कोशिश की जा रही है। दरअसल लुटेरों के चलते ही प्रदेश पिछड़ा है। बरहनी ब्लाक के दुबौलिया कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित श्री श्री चंद्र उदासीन महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी काम करें अन्यथा निलंबित होंगे।
विज्ञापन
श्री यादव ने डेहरियाडीह में डिग्री कालेज का उद्घाटन करने के पश्चात दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि दो वर्षों में प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचेगा और एक वर्ष में सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। उन्होंने किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली देने का भी वादा किया। कहा कि यदि एक भी ट्यूबवेल यांत्रिक दोष की वजह से बंद मिला या पंप कैनाल नहीं चले, तो अधिकारी निलंबित होंगे। कहा कि लुटेरों के चलते प्रदेश पीछे रह गया। लेकिन यूपी को विकास के लिहाज से नंबर वन की कुर्सी पर बैठाना ही सपा का प्रमुख लक्ष्य है। श्री यादव ने डिग्री कालेज में ट्यूबवेल, मिनी स्टेडियम की घोषणा भी की ।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चंदौली जनपद का इतिहास शानदार रहा है। यह डिग्री कालेज शिक्षा के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि संत अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए जीते हैं। सांसद रामकिशुन यादव ने जनपद की समस्याओं को लोक निर्माण मंत्री के समक्ष रखा और उनके निराकरण का अनुरोध किया। इस अवसर पर सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह, पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव, बलिराम यादव, धर्मवीर यादव, अनिल राजभर, अनिल मिश्रा, अशोक त्रिपाठी छोटू, महेंद्र सिंह, अरविंद यादव, जगमेंद्र यादव, रमेश यादव, मनोज सिंह काका, संतोष विश्वकर्मा, प्रिंस पांडेय, चकरू यादव, गुड्डूू यादव, बब्बन सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, पवन यादव, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, नागेंद्र सिंह, डा. सूबेदार सिंह, डा. बहादुर यादव, आनंद प्रकाश सिंह रंजन, मनोज, प्रमोद, अभय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कमौली वाले नागा बाबा और संचालन राजेंद्र पांडेय ने किया।
लोकनिर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन
चंदौली। अखिल भारती बिंद समाज के प्रदेश अध्यक्ष तिलकधारी बिंद के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव से मिलकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बसपा शासनकाल के दौरान जमानियां पुलिस चौकी पर ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ लादे गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की। कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त सपा सुप्रीमो ने भी बिंद समाज को यह भरोसा दिलाया था कि निर्दोष ग्रामीणों पर से फर्जी मुकदमे हटा लिए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में गोपाल निषाद, मंजीत कुमार, महेंद्र प्रसाद बिंद, चंद्रिका बिंद, जोखू बिंद, पंचम, नारायण आदि उपस्थित रहे।