{"_id":"58-93275","slug":"Chandauli-93275-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 रिटायर्ड रेलकर्मियों में बांटे सात करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 रिटायर्ड रेलकर्मियों में बांटे सात करोड़
Chandauli
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। रेलकर्मी अपनी गाढ़ी कमाई का सदुपयोग करें। सेवानिवृत्त होने के बाद मिली धनराशि उनके जीवन भर की बचत है। इसका सही सदुपयोग कर वह जीवन को सफल बनाएं। रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद वे ये न समझें कि उनका रेलवे से नाता टूट गया है। रेलवे अधिकारी आजीवन उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। वे अपने स्वास्थ्य के लिए रेलवे के चिकित्सालयों से जीवन पर्यंत सहायता ले सकते हैं। उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार ने बृहस्पतिवार को इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समापक भुगतान समारोह में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से कहीं। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त हुए 49 रेलकर्मियों को छह करोड़ 97 लाख 74 हजार 298 रुपये चेक के माध्यम से वितरित किए।
डीआरएम ने कहा कि रेलकर्मी की पहचान सेवानिवृत्त होने के बाद भी बनी रहती है। इसलिए वे हमेशा प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रेल सेवा से जुड़े रहते हैं। उन्होंने रेलकर्मियों से उनके स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। समापक भुगतान समारोह के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने रेलकर्मियों को स्वस्थ रहने के विभिन्न टिप्स दिए। कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वे बेझिझक रेलवे के चिकित्सालय में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य महकमा उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस दौरान मंडल कला समिति और स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन समेत सभी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।