{"_id":"58-87504","slug":"Chandauli-87504-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने लगाया जाम
Chandauli
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के शहीद गांव में बीती रात एक मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस के उपेक्षात्मक रवैए से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार को धानापुर- सकलडीहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर चार घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
शहीद गांव में बुधवार की रात लबे रोड पर स्थित रमेश कुशवाहा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे चार हैंडसेट नोकिया, चार माइक्रोमैक्स तथा 15 चाइना की कुल 23 मोबाइल लगभग 22 हजार कीमत की तथा मोबाइल बैटरी चार्जर, चीप, कूपन आदि कुल पचास हजार से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह रमेश दुकान खोलने आया तो ताला टूटा देख सन्न रह गया। आरोप है कि इसकी तहरीर लेकर जब पीडि़त व्यापारी थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की जगह उससे कहा कि पता करो किसने चोरी की है। इस बात से व्यापारी आक्रोशित हो गए कि बीते वर्ष में दर्जनों चोरियां हुई, लेकिन पुलिस ने एक भी चोरी का पर्दाफाश नहीं किया, बल्कि उल्टे चोर का पता लगाने की बात कहकर अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ रही है। इसके बाद लामबंद व्यापारियों ने शहीद गांव पहुंचकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। चक्का जाम ग्यारह बजे से तीन बजे तक चलने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सकलडीहा मुगलसराय तथा धानापुर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी समझाने बुझाने एवं पुलिस द्वारा 29 जनवरी तक पर्दाफाश करने के आश्वासन पर व्यापारियों ने तीन घंटे बाद चक्का जाम समाप्त किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवाजी सिंह, विजय नारायण पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, अशोक सिंह, श्यामा यादव, अमरचंद, भगवानदास, बच्चेलाल, सच्चिदानंद पांडेय, सदानंद, ओमप्रकाश पांडेय, रमेश, अतुल, विनोद पांडेय, विजय बहादुर तिवारी, हृदयनारायण तिवारी, गुलाब कुशवाहा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।