{"_id":"58-87421","slug":"Chandauli-87421-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबारा अध्यक्ष बनने पर राजनाथ सिंह के गांव में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबारा अध्यक्ष बनने पर राजनाथ सिंह के गांव में जश्न
Chandauli
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चकिया (चंदौली)। देश की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा की कमान दुबारा राजनाथ सिंह को मिलने के बाद उनके गृह जनपद के बाशिंदों में उनके पीएम बनने की उम्मीदें परवान चढ़ने लगी हैं। बुधवार को उनकी ताजपोशी पर उनके पैतृक गांव भभौरा में लोगों ने ‘हमारा पीएम कैसा हो, राजनाथ सिंह जैसा हो, राजनाथ तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं...’ जैसे नारे लगाए। सवेरे ही गांववासी और आसपास गांवों के भाजपाई उनके दरवाजे पर जमा हुए और उनके बडे़ भाई काशीनाथ सिंह को मिठाई खिलाकर आपस में भी बांटी। फिर ढोल-नगाडे़ की थाप पर जमकर थिरके और नाचते-गाते गलियों में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
भभौरा गांव में जन्मे राजनाथ सिंह के दुबारा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही भाजपाजनों के गांव आने का सिलसिला आरंभ हो गया। ग्यारह बजते-बजते उनके घर के सामने स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही पार्टी नेताओं का जमघट लग गया। जुटने वालों में पूर्व क्षेत्रीय विधायक शिव तपस्या पासवान, भाजपा की विधानसभा इकाई के प्रभारी विजय शंकर पांडेय से लगायत इलाकाई कार्यकर्ता तक थे। ग्रामीणों संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ के समर्थन में नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में पूरे गांव का भ्रमण किया। नारों की गूंज अपरान्ह तक सुनाई देती रही। भभौरा के ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार राय, पूर्व ग्राम प्रधान सत्यनारायण यादव और प्रेमापुर गांव के प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह निर्विवादित शख्सीयत हैं। कांग्रेसी राज में भ्रष्टाचार व महंगाई से ऊब चुकी जनता की निगाह भाजपा पर टिकी है और राजनाथ सिंह को पीएम के रूप में सामने लाया जा सकता है। रघुनाथपुर गांव के किसान नरेंद्र प्रताप सिंह, संतराम पांडेय का कहना था कि वर्तमान राजनीतिक हालात में पीएम की कुर्सी के लिए राजनाथ से उपयुक्त कोई नेता नहीं है। हम लोगों की दुआ है कि वे पीएम बनें।