{"_id":"58-86951","slug":"Chandauli-86951-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को दिलाई शपथ
Chandauli
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया/सैयदराजा/ धानापुर। जनपद के तीन ब्लाक प्रमुख पद पर गत दिनों हुए उपचुनाव के विजयी प्रत्याशियों को शुक्रवार को समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चकिया ब्लाक की नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख पूजा जायसवाल को चकिया ब्लाक परिसर में भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, तो बरहनी ब्लाक में ब्लाक प्रमुख विनोद राम व धानापुर में बेचनी देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह में क्षेत्र के तमाम सियासी दिग्गज उपस्थित थे।
चकिया प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड परिसर में सजे भव्य पंडाल में दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर ब्लाक प्रमुख पूजा जायसवाल को उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद पूजा जायसवाल ने कहा कि जनता ने अपने प्यार और जिस स्नेह से मुझे ब्लाक प्रमुख बनाया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी तथा क्षेत्र के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगी। इस अवसर क्षेत्रीय विधायक पूनम सोनकर, जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप, खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगनारायण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता चौबे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रभात पटेल, सुजीत सिंह, सियाराम गुप्ता, विनोद जायसवाल, उपेन्द्र सिंह तथा प्यारेलाल सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य रामसेवक यादव ने किया।
सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड बरहनी कार्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख विनोद राम को जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों का ईमानदारी पूर्वक सर्वांगीण विकास कराना प्राथमिकता होगी। सपा के वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीति में पद शोभा की वस्तु नहीं होती है, बल्कि विकास के लिए जनता सौंपती है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुनील तिवारी, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी परशुराम, ग्राम पंचायत अधिकारी महेन्द्र सिंह, विरेंद्र कुमार, विजय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता महेंद्र सिंह एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामनगीना सिंह ने किया।
विज्ञापन
धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रामाश्रय सिंह द्वारा ब्लाक प्रमुख बेचनी देवी को पद और गोपनीयता को शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी अवध किशोर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इनसेट
लोगों ने ब्लाक प्रमुख का किया अभिनंदन
चकिया। विकास खंड परिसर में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख पूजा जायसवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण के बाद अनेक ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं ने पुष्पहार भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राजेश यादव, श्यामनारायण यादव, शंकर यादव व जेपी यादव ने लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।