फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्र का पुतला दहन कर जताया विरोध

केंद्र का पुतला दहन कर जताया विरोध

Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। केंद्र सरकार द्वारा डीजल की दरों में की गई वृद्धि को लेकर नगर सहित जनपद में काफी आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग में मनमोहन सरकार का पुतला दहनकर आक्रोश जताया। उधर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर पीएम मनमोहन सिंह का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में पुतला दहन के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, मजलूमों व किसानों सहित व्यापारियों की कमर तोड़ने पर आमादा हो चुकी है। नियंत्रण समाप्त करके सरकार अपना घिनौने चेहरे को उजागर कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई का दंश झेल रही जनता को राहत देने के बजाय उनके हरे जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बढ़े डीजल मूल्यों को वापस नहीं लेती है तो भाजपा उग्र रूप धारण करेगी। पुतला दहन में गोपाल शरण सिंह, संतोष खरवार, शिवशंकर पटेल, प्रमोद तिवारी, आलोक सिंह, रमेश जायसवाल, महेंद्र पटेल, भानू तिवारी, बबलू, गोविंद केशरी, विकास सिंह, भीम मोदी, शंकर पांजा, राहुल आदि उपस्थित रहे। उधर सछास पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ चकिया तिराहे पर मनमोहन सिंह का पुतला दहन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार बड़े बडे़ कारपोरेट घराने को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। उसे आम जनता की दुश्वारियों से कोई मतलब नहीं रह गया है। जब चाहे डीजल की मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर दे रही है। जाहिर सी बात है कि डीजल का मूल्य बढ़ने से मंहगाई अपने चरम पर रहेगी। किसानों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को डीजल के बढ़े मूल्यों से परेशानी होगी। जिसका जवाब जनता आगामी 2014 लोकसभा चुनाव में देगी। इस अवसर पर उदयभान पिंटू, राजकुमार, रवि यादव, चंदन शर्मा, प्रदीप गोंड, विकास यादव, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed