फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तीन कुंतल गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

तीन कुंतल गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंदवा। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गत मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के तलाशपुर मोड़ के पास से एक टाटा 207 से तीन कुंतल 54 किलो 500 ग्राम गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन युवक वाहन से कूदकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शाम पांच बजे के लगभग तलाशपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, कि वहां एसओजी प्रभारी केके सिंह भी औद्योगिक नगर चौकी के प्रभारी महेन्द्र यादव भी पहुंचे गये। इसी मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार से ककरैत होते हुए गांजा तस्कर काफी मात्रा में माल लेकर गाजीपुर के ओर जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांजा तस्करों का इंतजार करने लगी इसी बीच सफेद रंग के टाटा वाहन को देख कर मुखबिर ने बताया कि यही गाड़ी है, जिस पर गांजा लदा है। पुलिस जब तक वाहन को रोकती, पुलिस को देखकर पीछे की सीट पर बैठे तीन युवक धान के खेतों में कूद कर भागने में सफल रहे और वाहन चालक को कंदवा पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गांजा तस्करों की आने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे और टाटा वाहन की तलाशी ली तो पेप्सी रखने वाले फाइवर के कैरेटों के पीछे 15 बोरा गांजा मिला। गांजा मिलने के बाद थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी ने युवक से पूछताछ की तो चालक ने बताया कि कुणाल सिंह पुत्र शिवजी सिंह निवासी ग्राम बबुरा, थाना बड़हरा भोजपुर बिहार तथा भागने वालों में गुड्डू जायसवाल पड़री मिर्जापुर, अमित सिंह पुत्र चुनमुन सिंह निवासी सिरसिया, थाना बड़हरा, भोजपुर बिहार तथा बबलू सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी सिरसिया थाना बड़हरा भोजपुर बिहार के निवासी हैं। चारों युवक बिहार से गांजा लेकर गाजीपुर जा रहे थे कि पुलिस के चेकिंग में पकड़े गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंदवा आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तलाशपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रही थी, उसी दौरान वाहन चालक पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed