फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नव निर्मित बरामदा ढहने से युवक की मौत, कोहराम

नव निर्मित बरामदा ढहने से युवक की मौत, कोहराम

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के हनुमानपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को उस समय भैयादूज की रंगत फीकी हो गई, जब घर के सामने नव निर्मित बरामदा का सिलाप ढहने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अकस्मात घटी इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर दो हनुमानपुर निवासी रामा यादव ने अपने मकान के समीप बरामदा बनवाया था। बताते हैं कि एक पखवारे पूर्व उसका सिलाप ढला था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे रामा यादव का बड़ा पुत्र संतोष 26 वर्ष नव निर्माणाधीन बरामदे के सिलाप में लगे बल्ली और पटरों को निकाल रहा था। अभी उसने कुछ बल्ली को खोला ही था कि भरभरा कर पूरी छत ढह गई और संतोष उसके नीचे आ गया। अकस्मात तेज आवाज से बरामद ढहने की खबर सुन आस पास के लोग दौड़ पडे़ घर की महिलाएं जब बाहर आई तो देखा कि पूरी छत जमीन पर आ चुकी है और संतोष का कहीं पता नहीं है। इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से छत को हटाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई तब जेसीबी मंगाकर जमींदोज छत के मलबा को हटाया गया तो अंदर संतोष पड़ा था। जिसे तत्काल एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में सबसे बड़े संतोष का अभी तीन वर्ष पूर्व ही गौना हुआ था। बेटे की मौत की खबर से जहां पिता रामा यादव व मां का बुरा हाल था तो वहीं पत्नी चंचल भी बेसुध हो गई थी। मोहल्ले में भैयादूज पर गोधना की तैयारी भी फीकी हो गई। हर तरह शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


इनसेट
भगवान ने नहीं सुनी बहन की
भाई के दीर्घायु होने के लिए श्राप भी नहीं पाई थी बहन सोनी की उसी नीम के पेड़ के समीप नव निर्माणाधीन बरामदे के मलबे में भाई की लाश देख सन्न रह गई। दरअसल रामा यादव के घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे ही गोधना कूटने की तैयारी चल रही थी। हर वर्ष यही महिलाएं एकत्रित होकर अपने अपने भाई के दीर्घायु के लिए परंपरागत ढंग से भैयादूज पर गोधना कूटती थी। बृहस्पतिवार को भी कुछ महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे गोबर से गोधन बनाने की तैयारी कर रही थीं तभी अकस्मात काल बनकर गिरे छत के मलबे में भैयादूज पर ही एक बहन के भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं बडे़ की मौत के बाद से घर में सबसे छोटी बहन सोनी का रो रो कर बुरा हाल था। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोग स्तब्ध और किंकर्तव्यविमूढ़ दिखे। हर तरफ शोक की लहर व्याप्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed