फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दस लोग घायल

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दस लोग घायल

Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में शनिवार की दोपहर तकरीबन दो बजे भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे के साथ जमकर चाकूबाजी हुई। मारपीट में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद गांव निवासी मुहम्मद गुलाम ससूम अपने दरवाजे पर मिट्टी डालने का कार्य करा रहे थे। मिट्टी बहने न पाए इसके लिए वह दीवार का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के रामकिशुन आपत्ति जताते हुए कार्य को रोकने लगा। इसी बात को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद तो दोनों पक्षों से जुटे लोगों में जमकर लाठी, डंडे व चाकू का प्रयोग किया गया। जिसमें एक पक्ष के मुहम्मद गुलाम (65), शहजाद अली (27), कलीम अली (25), सलीम अली (20) एवं दूसरे पक्ष के रामकिशुन (60), सारनाथ (30), देवदत्त (20), फूलेसरा (58), राजनाथ (40) बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां रामकिशुन की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed