फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतगणना के लिए बनाए गए 44 टेबल

मतगणना के लिए बनाए गए 44 टेबल

Mon, 02 Jul 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 02 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चन्दौली। नगर निकाय चुनाव के मतों के गणना की तैयारियां शुरू हो गयी है। सात जुलाई को गिनती के लिए मतपेटिकाएं खुलते ही नतीजे बाहर आने शुरु हो जाएंगे। मतगणना के लिए कुल 44 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना के बाद किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा और किसके हाथ मायूसी लेगी। इसका सभी को इंतजार है। लेकिन प्रत्याशी और उनके समर्थक ही नहीं आम मतदाता भी वोटों के गिनती के दिन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासदों के लिए कराए गये चुनाव में कुल 40 अध्यक्ष और 382 सदस्य पद के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिका में 27 जून को बंद हो गया। जिसमें नगर पालिका मुगलसराय में 49355, चकिया में 9791, सैयदराजा में 10046 और चन्दौली में 11682 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सात जुलाई को मुख्यालय स्थित पालिटेकिभनक कालेज परिसर में मुगलसराय, चन्दौली और सैयदराजा के वोटों की गिनती होगी। चकिया नगर पंचायत की गणना सावित्री बाई फूले महाविद्यालय में होगी। गणना के लिए चन्दौली में सात टेबल, चकिया और सैयदराजा में पांच-पांच टेबल बनाए गए हैं। मुगलसराय में कुल 27 टेबल बनाए गए हैं। गणना प्रात: आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने अभी से शुरू कर दी है। पालीटेक्निक कालेज के हाल में मुगलसराय की गणना होगी। साथ ही चंदौली और सैयदराजा की गणना अलग-अलग कमरों में होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed