{"_id":"62086","slug":"Chandauli-62086-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री के धुएं से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री के धुएं से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
Chandauli
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। औद्योगिक नगर पार्ट टू जफरपुर में स्थापित टायर गलाकर तेल निकालने वाली कंपनियों से कार्बन के अत्यधिक उत्सर्जन से बाशिंदों का जीना मुहाल हो गया है। इससे लोग तरह-तरह के रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं। कई बार के आग्रह के बाद बाशिंदों की बात न सुनने से नाराज ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कंपनी के गेट पर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने अतिशीघ्र प्रदूषण को नियंत्रित नहीं करने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।
औद्योगिक क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी पार्ट टू जफरपुर में स्थापित किए गए टायर गलाकर तेल निकालने वाली कंपनियों द्वारा चिमनी की ऊंचाई का मानक कम होने से अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन के कारण यहां से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर जफरपुर गांव के बाशिंदे काफी परेशान हैं। कंपनियों से निकलने वाले धुएं और राख पशु के चारे सहित बाहर खुले में रखे गए कपड़े सहित अन्य सामग्री पर गिर रहे हैं। कई बार ग्रामीणों ने कंपनी के प्रबंधक से मिलकर निकलने वाले कार्बन को नियंत्रित करने का आग्रह किया था। बावजूद इसके इस पर कोई कार्रवाई नही की गई। इससे आजिज ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण कनौजिया के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में बालाजी हाईटेक कार्बन कंपनी के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की नारेबाजी से कंपनी के कर्मचारी गेट बंद कर अंदर ही दुबके रहे। कई बार पूछने के बाद कंपनी में कार्यरत संजय कुमार ने बताया कि प्रदूषण विभाग द्वारा एनओसी मिला हुआ है। ऐसे में हम प्रदूषण का उत्सर्जन तय मानक के अनुसार ही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनी में एक सप्ताह के अंदर प्रदूषण के नियंत्रण की व्यवस्था नहीं अपनाई गई तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ साथ हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश यादव, लल्लन चौहान, प्यारे लाल पटेल, बबलू यादव, कलावती देवी, रामरती देवी, प्रसिद्धन गुप्ता, बबू देवी, जियूत यादव व रामविलास यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।