{"_id":"62082","slug":"Chandauli-62082-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकत्रियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकत्रियों ने दिया धरना
Chandauli
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। विकास खंड बरहनी की आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। अंत में मांगों से संबंधित पत्रक सीएमओ को दिया। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व सभा कर सभी आशाओं ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 48 आशाओं की नियुक्ति 2008 में हुई थी। विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आने वाले सभी कार्य कराए जाते थे। इस दौरान हम लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया था, लेकिन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं दिया गया न ही परिचय पत्र दिया गया। कहा कि चार मई को विकास खंड बरहनी में आशाओं की बैठक में यह जानकारी दी गई कि मासिक प्रपत्र नहीं भरेगी जो भी नियुक्ति हुई है वह फर्जी है। कहा कि हम लोगों की नियुक्ति फर्जी है तो इसके पहले किस आधार पर टीकाकरण, जननी सुरक्षा सहित तमाम स्वास्थ्य सेवाओं के भुगतान चेक के माध्यम से कैसे कराया जा रहा था। कहा कि इसकी तत्काल जांच हो और इसमें लिप्त दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई हो। इस अवसर पर शांति सिंह, पिंकी, मीनाराय, अंजुम आरा, माधुरी देवी, शशिकला देवी, इंदु देवी, मुन्नी देवी सहित तमाम आशाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन