फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चहारदीवारी युक्त होंगे कब्रिस्तान

चहारदीवारी युक्त होंगे कब्रिस्तान

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के बदहाल कब्रिस्तानों के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। शासन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जनपद के 585 कब्रिस्तानों की सूची भेजी जाएगी जहां चहार दीवारी का निर्माण कराना है। बजट आने के बाद योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

अल्प संख्यक कल्याण विभाग ने जनपद के तीनों तहसीलों से ऐसे कब्रिस्तानों की सूची तैयार कर ली है जहां अभी तक चहार दीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे कब्रिस्तानों का ब्यौरा भी शासन को भेजा जा रहा है जहां जमीन संबंधी विवाद है। जिले की बात करें तो यहां शिया समुदाय के 34 और सुन्नी के 595 कब्रिस्तान हैं। इसमें अधिकांश कब्रिस्तानों की बाउंड्री का निर्माण नहीं हो पाया है। शिया समुदाय के 25 और सुन्नी के 560 कब्रिस्तान अभी तक चहार दीवारी विहीन हैं। तीन कब्रिस्तानों पर जमीन संबंधी विवाद भी चल रहा है। बहरहाल अल्प संख्यक विभाग ने ऐसे कब्रिस्तानों की सूची प्रमुख सचिव अल्प संख्यक कल्याण विभाग को प्रेषित कर दी है। इस संबंध में जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारियों के माध्यम से कब्रिस्तानों का सर्वेक्षण कराने के बाद जो सूची तैयार की गई है उसे शासन स्तर को भेजा जाएगा। वहां से बजट और स्वीकृति प्राप्त होने के बाद बाउंड्री का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed