{"_id":"61675","slug":"Chandauli-61675-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से खलासी की मौत
Chandauli
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे गोधना चौराहे के समीप स्थित एक धर्मकांटा के सामने गुरुवार को सुबह पांच बजे वाराणसी से चंदौली की तरफ आ रहे ट्रक का अगला चक्का टूटकर निकल जाने से ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक खलासी शंकर प्रसाद 55 बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी दोपहर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेशनल हाईवे के समीप स्थित धर्मकांटा के सामने गुरुवार की सुबह पांच बजे वाराणसी से चंदौली की तरफ आ रहे ट्रक का अगला पहिया टूटकर निकल गया जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिसमें खलासी शंकर प्रसाद निवासी गौसपुर थाना सकलडीहा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से उसे घायलावस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर बारह बजे मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन