{"_id":"61588","slug":"Chandauli-61588-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम में डूबने से भदोही के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम में डूबने से भदोही के छात्र की मौत
Chandauli
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बियर के कुंड में बुधवार की दोपहर डूबने से भदोही निवासी एहतेशाम (21) नामक युवक की मौत हो गई। युवक बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को भदोही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं का दल बस से चकिया स्थित लतीफशाह बियर पर पिकनिक मनाने आया था। बुधवार को दोपहर में बियर पर पहुंचने के बाद उत्साहित छात्र छात्राएं जहां इधर उधर घूमने लगे। इस दौरान कुछ छात्र पानी में नहाने के लिए कूद पड़े। बाहर कुछ छात्र यह सब कुछ देख ही रहे थे कि एहतेशाम गहरे पानी में डूबने लगा। बाहर खड़े नूर आलम, शुभम, सुरेन्द्र आदि छात्र उसे बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन बाहर निकालने में असफल रहे। बाद में लोगों ने युवक को बाहर निकाला। आनन फानन में उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पानी में कूदे अन्य छात्र भी घबराहट में अचेत हो गए थे। जिनका इलाज कराया गया। अपने साथी की मौत पर छात्र छात्रा रोते बिलखते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रों को पानी में नहाने से माना किया गया था, परंतु वे नहीं मानें। मृत युवक संत रविदास नगर, भदोही के सलाबद खान बाजार का निवासी था।