फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिजली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव सभा के जयरामपुर हरिजन बस्ती में टूटे विद्युत पोल और तार को दुरुस्त न किए जाने से रविवार की पूर्वाह्न ग्रामीण लामबंद होकर मारुफपुर हरिजन बस्ती के पास विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि तत्काल टूटे विद्युत पोल एवं तार को दुरुस्त नहीं किया गया तो, हम सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है। कि पूर्व में आए आंधी तूफान के दौरान विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गया था। तभी से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बिजली विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल और तार को लेकर चले गए, लेकिन उसके बाद विद्युत पोल और तार नहीं लगाया गया जिससे गांव के लोग अंधेर में रहने को विवश हो रहे हैं। कुछ माह बाद बिजली विभाग ने क्षेत्र में नलकूपों के लिए हाई वोल्टेज विद्युत पोल लगाना, तो गांव वालों को लगा कि अब गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, किंतु ऐसा संभव नहीं हो पाया। कहा कि इसकी शिकायत कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से चहनियां स्थित विद्युत उपकेंद्र पर की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में अंतू राम, राम प्रकाश, रजनीश मिश्र, अंबरी मिश्र, राम अवध, लोटू राम, किरन देवी, चंदा देवी, विद्या देवी, तारा देवी, गिरजा देवी, विरेंद्र, श्रवण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed