{"_id":"58-139213","slug":"Chandauli-139213-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कालोनी में गंदगी देख भड़के डीआरएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कालोनी में गंदगी देख भड़के डीआरएम
Chandauli
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने शनिवार को दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन और कालोनियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्याप्त दुर्व्यवस्था को देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण का निर्देश दिया। निरीक्षण के चलते स्टेशन पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण शनिवार सैयदराजा रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों का निरीक्षण किया। जबकि स्टेशन के पास उगे झाड़-झंखाड़, खराब हैंडपंप एवं अपर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इन्हें दुरुस्त करने का आदेश दिया। बाद में डीआरएम रेलवे कालोनियों का निरीक्षण करने निकले। जर्जर आवासों, बजबजाती नालियों और यहां वहां फैली गंदगी को देखकर अधिकरियों पर बिफर पड़े और आईओडब्ल्यू को कड़ी फटकार लगाते हुए आवासों की मरम्मत कराने के साथ ही साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपस्थित रेल कर्मचारियों और ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया। ग्रामीणों द्वारा अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के संबंध में डीआरएम ने उन्हें इस संबंध में स्टेशन मास्टर को लिखित पत्र देने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीईएन पवन कुमार, एईएनटू मंगल लाल यादव, स्टेशन प्रबंधक इंद्रजीत शाह, एसएम रामाशीष एवं अभिषेक सिन्हा के अलावा शनी कुमार, अरमान, विरेंद्र सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।