{"_id":"58-138909","slug":"Chandauli-138909-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ दफ्तर फिर धमकी सीबीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ दफ्तर फिर धमकी सीबीआई
Chandauli
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। करीब दो साल पहले प्रकाश में आए एनआरएचएम घोटाले से पर्दा हटाने की कवायद में जुटी सीबीआई टीम मंगलवार को एक बार फिर सीएमओ कार्यालय पहुंची। टीम में शामिल स्पेशल टास्कफोर्स के डिप्टी एसपी व एक सब इंसपेक्टर सुबह आठ बजे सीएमओ दफ्तर पहुंचे और योजना से जुड़े दस्तावेजों की एक बार फिर से जांच पड़ताल की। सीबीआई ने पूर्व में हुई जांच के कागजातों को एक बार फिर देखा और कर्मचारियों से पूछताछ की।
चर्चित एनआरएचएम घोटाले से जुड़े लोगों को सामने लाने के लिए विगत वर्ष भी टीम जिले में कई बार दस्तक दे चुकी है। तब टीम ने सीएमओ कार्यालय में एनआरएचएम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला भी था। इसी क्रम में मंगलवार को सीबीआई स्पेशल टास्क फोर्स के डिप्टी एसपी विजय कुमार और सब इंसपेक्टर राकेश मौर्या सुबह आठ बजे ही सीएमओ कार्यालय पहुुंचे और कर्मचारियों से दवा खरीद, निर्माण और योजना के तहत संविदा पर हुई कर्मचारियों और एएनएम की तैनाती से संबंधित रिकार्ड भी देखे। इसके अतिरिक्त टीम ने जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी, एनआरएचएम के तहत लगाए गए वाहनों के खरीद फरोख्त सहित अन्य कागजातों की भी जांच की। टीम ने दवा वितरण और खरीद से जुड़े कागजों समेत अन्य रिकार्ड भी देखा। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों और चिकित्सकों में खलबली रही। वहीं टीम के प्रमुख विजय कुमार ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने से इंकार किया और कहा कि इसकी जांच चल रही है। बहुत जल्द ही सभी कुछ सामने आ जाएगा।