{"_id":"58-136869","slug":"Chandauli-136869-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों का रेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों का रेला
Chandauli
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। सावन के अंतिम सोमवार पर नगर सहित जनपद के विभिन्न देवालयों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। विभिन्न मंदिरों में घंटा-घड़ियालों व ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे ने आसपास के समूचे माहौल को शिवमय बना दिया था। पूरे दिन वहां चहल-पहल बनी रही। कहीं-कहीं शिवालयों में रुद्राभिषेक के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान और भजन कीर्तन भी किया गया।
सावन के चौथे सोमवार को कई मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। जो पूरे दिन और देर रात तक चलती रही। उधर, नगर के जीटी रोड पर वीआईपी गेट स्थित मंदिर, नईसट्टी मंदिर, सुभाष नगर मंदिर, कैलाशपुरी मंदिर, आरपीएफ कालोनी मंदिर, मानस नगर मंदिर, सेंट्रल कालोनी मंदिर, लोको कालोनी मंदिर सहित अन्य देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। कुछ श्रद्धालुओं ने सोमवारी व्रत रखकर बाबा की आराधना की। इस क्रम में नियामताबाद, पड़ाव, बबुरी, चकिया, शिकारगंज, नौगढ़, शहाबगंज, इलिया, सैयदराजा, कंदवा, कमालपुर, धानापुर, धीना, सकलडीहा एवं चहनियां प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्रों के विभिन्न देवालयों में दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
फोटो संख्या 052
शिवसैनिक हिरासत में, रिहा
चंदौली। कालेश्वर नाथ और जागेश्वर नाथ में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी नेे देवालयों में भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। उधर शिवसेना के कार्यकर्ता सोमवार को कैली रोड से जुलूस के रूप में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकले। इस दौरान शिवसैनिक हर हर महादेव का उद्घोष करते हुऐ जा रहे थे। पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कोतवाली से आगे नहीं बढ़ने दिया और सभी को हिरासत में ले लिया गया। बाद में निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान अजय पासवान, चंद्रमोहन सिंह, राजकुमारी जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
फोटो संख्या ..... 6,7,8
वाराणसी जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार, रिहा
कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हुई झड़प
मुगलसराय। सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक एवं शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन के लिए गाजे-बाजे संग वाराणसी जाते वक्त शिवसैनिकों को कोतवाली के ठीक सामने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। इसके बाद शाम के वक्त निजी मुचलके पर सभी शिवसैनिकों को रिहा कर दिया गया।
जनपद के विभिन्न स्थानों से शिवसैनिक सोमवार की सुबह करीब दस बजे नगर में नईबस्ती महमूदपुर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष करते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए। जैसे ही शिवसैनिक वाराणसी के लिए आगे बढ़े, उसी वक्त मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। इस बीच कुछ शिवसैनिक वाराणसी की ओर निकल गए। जबकि पुलिस ने अन्य शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया और शाम के वक्त सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। इस दौरान शेषनाथ उपाध्याय, वीरेंद्र चौहान, राजाराम तिवारी, राजेश जायसवाल, सच्चू गुरु, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप तिवारी आदि शिवसैनिक शामिल रहे।