{"_id":"58-136536","slug":"Chandauli-136536-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
Chandauli
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्रीय किसानों ने जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार की शाम करीब चार बजे स्थानीय चौराहे पर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानाें का कहना था कि सावन बीतने को है और नहरें सूखी पड़ी हैं। वहीं विद्युत कटौती से पंप कैनाल भी नहीं चल पा रहे हैं। नहरों में पानी आने और बारिश का इंतजार करते-करते लगभग दो माह बीत गए, लेकिन पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पाई है। इसी से लामबंद होकर किसान गुरुवार की शाम क्षेत्रीय किसान नेता चंद्रभूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग करने लगे। किसानों का आरोप था कि नर्सरी डाले दो माह बीत गए, लेकिन पानी के अभाव में रोपाई नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग मौन साधे हुए हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से जनपद को सूखाग्रस्त करने की मांग की। चेताया कि अगर उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया तो सड़क पर उतरकर जाम किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रवि पांडेय, सोनू राय, रिंटू सिंह, सौरभ सिंह, कमलेश यादव, रामअवध यादव, मनमोहन राय, जीवनाथ यादव, मुन्ना बिंद, जमुना बिंद, रमेश दुबे, नकुल राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन