फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सैयदराजा-जमानियां नेशनल हाईवे पर 12 घंटे जाम

सैयदराजा-जमानियां नेशनल हाईवे पर 12 घंटे जाम

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कंदवा (चंदौली)। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर असना गांव के पास बुधवार की रात करीब 12 बजे बालू लदा ट्रक निर्माणाधीन वनवे साइड पुलिया पर फंस गया। इससे दोनों तरफ लगभग आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते जाम में फंसे लोग भूख प्यास से बिलबला उठे। गुरुवार को लगभग साढ़े बारह बजे ट्रक को पुलिया से हटाया गया। तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों अमड़ा से लेकर बरुई गांव तक मिट्टी, गिट्टी गिराई जा रही है। इसी पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की देर रात करीब बारह बजे बिहार के डेहरी गांव से बालू लोड कर गाजीपुर जा रहा एक ट्रक असना गांव के पास निर्माणाधीन वनवे पुलिया पर पहुंचा। ट्रक पर लोड अधिक होने के कारण पुलिया धंस गई। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ लगभग आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। चालकों ने फंसे ट्रक को निकालने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। छोटे-छोटे वाहन असना-अमड़ा नहर मार्ग से किसी प्रकार आए-गए। गुरुवार को ट्रक के हटाए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed