फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुकान में लगी आग से सामान जला

दुकान में लगी आग से सामान जला

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द गांव में शनिवार की रात एक दुकान में आग लग गई। जिससे 20 हजार रुपये नकदी समेत घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों को देख आसपास सो रहे लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक अंदर मौजूद सामान जलकर पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन

नरसिंहपुर खुर्द निवासी जोगिंदर राम ने अपने कच्चे घर में परचून की दुकान खोल रखी है। शनिवार को किसी कार्यवश वह बाहर गया हुआ था। परिवार के सदस्य रात को घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई, जो कुछ ही देर में फैल गई। आग की लपटों को देख बगल में सो रहे परिवार के सदस्य शोरगुल मचाने लगे। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करके आग बुझा दी। लेकिन इस बीच दुकान में रखा हजारों रुपये मूल्य के सामान के अलावा 20 हजार रुपये नकदी, मवेशियों को खाने के लिए रखा गया चारा तथा चावल गेहूं व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की इस घटना से गरीब जोगिंदर के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि प्रदान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed