फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के समीप हाईवे पर बुधवार की रात करीब दस बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक की गति बढ़ाकर भाग गया। आसपास के ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां गुरुवार की सुबह गंभीर रूप से घायल कूढ़े खुर्द गांव निवासी सुनील (22) की मौत हो गई, जबकि विनोद (20) की हालत अभी भी चिंताजनक है। अलीनगर पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाने पर ले आई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुढे़ खुर्द गांव निवासी सुनील अपने मित्र विनोद के साथ बाइक से बुधवार की रात करीब दस बजे क्षेत्र के कठौरी गांव में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक पंचफेड़वां गांव के समीप हाईवे पर पहुंची, उसी दौरान बिहार की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी, जो दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह सुनील (22) की मौत हो गई। सुनील की मौत की खबर मिलते ही कुढे़ खुर्द गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

इनसेट
बाइक के धक्के से बालक मरा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बाइक के धक्के से शाकिद अली (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले तथा बाइक सवार उपचार के लिए उसे मुगलसराय में एक निजी चिकित्सालय पर ले गए, जहां उपचार के बाद घर वापस लौटते वक्त बीच रास्ते में मौत हो गई। पक्खोपुर गांव निवासी अकरम का छह वर्षीय पुत्र शाकिद गुरुवार की सुबह करीब दस बजे अपने दादा शरीफ के पास जाने के लिए चहनियां-भूपौली मार्ग को क्रास करने का प्रयास कर रहा था, उसी समय मुगलसराय की तरफ से चहनियां आ रही बाइक की चपेट में आ गया। बाइक सवार के परिचित होने के कारण बालक के घरवालों ने आपस में सुलह समझौता कर मामले को रफा-दफा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed