फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरों ने युवती को पीटा, नकदी व जेवर ले भागे

चोरों ने युवती को पीटा, नकदी व जेवर ले भागे

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव में बुधवार की देर रात शिवधनी कन्नौजिया के घर में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने जग जाने पर एक युवती को पीटा और उसे चारपाई से बांधकर दस हजार रुपये नकदी और लगभग एक लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गए। गुरुवार की सुबह पीड़ित गृहस्वामी ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रैपुरा गांव निवासी शिवधनी कन्नौजिया पत्नी शीला के साथ मंगलवार को शादी में शरीक होने के लिए डेढ़ावल गांव स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे। घर में उनकी बहू सोनी और छोटा पुत्र रवींद्र मौजूद था। देर रात चोर मकान की पिछली दीवार को फांदकर घुस गए। उसी दौरान कमरे में सो रही सोनी जग गई। जिस पर चोरों ने इस तरह पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गई। तब चोरों ने चारपाई पर ही उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बाक्स में लगे ताले को तोड़कर दस हजार नकदी के अलावा दो सोने की अंगूठी, दो सोने का झुमका, दो सोने की सिकड़ी, एक मांग टीका, एक नथिया तथा चांदी की एक पैजनी को समेट लिया। सुबह बेटे रवींद्र की नींद खुली तो आवाज दी, किंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब वह कमरे में गया तो सोनी चारपाई पर रस्सी से बंधी बेहोश मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

इनसेट
इस संबंध में कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना रहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed