{"_id":"58-107903","slug":"Chandauli-107903-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका-पंकज की जोड़ी ने लूटी महफिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका-पंकज की जोड़ी ने लूटी महफिल
Chandauli
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। नगर पंचायत चकिया के सौजन्य से उपजिलाधिकारी आवास परिसर में वट वृक्ष तले आयोजित कजरी महोत्सव में बाल कलाकार अनामिका दुबे तथा पंकज त्रिपाठी के युगल गायन ने महफिल लूट ली। कजरी प्रतियोगिता में इन दोनों कलाकारों ने निर्धारित 150 अंकों में से 107 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति रविप्रकाश चौबे ने विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विख्यात लोकगीत गायक लाल बिहारी मिश्र को सम्मानित किया गया।
निर्धारित विषय वस्तु पर आयोजित कजरी प्रतियोगिता में तिलौरी के शंकर यादव टाइगर ने 97 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा रामजन्म भारती 95 अंकाें के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त छह कलाकार श्याम नारायण यादव पलीपुर, सानियां मंसूर हाजीपुर, भानू प्रताप शर्मा चकिया-मिर्जापुर, मुहम्मद इस्लाम धर्मदेवा मिर्जापुर, दर्शन यादव नौगढ़ तथा मंगला सिंह बलिया को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के निर्णायकों में वृजराज उपाध्याय, बिहारी सिंह आमिर तथा हरिवंश बवाल को भी सम्मानित किया गया। संचालक डा. हौसिला प्रसाद द्विवेदी भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभासद विजय विश्वकर्मा, गुरुदेव चौहान, रमेश सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, एकरामुल हक, राजनाथ यादव आदि नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डा. हौसिला प्रसाद द्विवेदी ने किया।