{"_id":"58-107900","slug":"Chandauli-107900-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
Chandauli
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। क्षेत्र के अमोघपुर गांव के समीप चकिया- मुगलसराय मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बारह बजे मुगलसराय आ रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने टैंकर चालक को पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृत युवक बबुरी क्षेत्र का निवासी था।
बबुरी थाना क्षेत्र के सरगुजिया गांव निवासी अजीत कुमार यादव (25) बाइक से गुरुवार को मुगलसराय रेलवे फार्म भरने के लिए निकला था। जैसे ही उसकी बाइक अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव के समीप पहुंची, उसी समय इंडियन आयल से तेल भरकर एक टैंकर ने तेज गति से वाराणसी की तरफ जाते समय बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। चक्के से कुचल कर अजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो भाइयों में बड़े अजीत की शादी अभी जुलाई में ही जमोखर गांव में हुई थी। घटना की खबर लगते ही गांव के सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए। बेटे की मौत के सदमे से मां सीमा व पिता जयप्रकाश गश खाकर गिर जा रहे थे। घटना से हर कोई स्तब्ध था। गांव के लोगों ने बताया कि अजीत परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसी क्रम में आज खाना खाने के बाद पूर्वाह्न घर से मुगलसराय निकला था।
इनसेट
फोटो संख्या 053
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव के समीप गुरुवार की सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से 16 वर्षीय अज्ञात किशोर घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सुबह के वक्त उक्त किशोर साइकिल से सैयदराजा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फुटियां गांव के समीप पहुंचा कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, चालक वाहन लेकर भाग निकला। समाचार दिए जाने तक किशोर की पहचान नहीं हो पाई थी। उक्त किशोर टिफिन लिए था। अनुमान है कि वह आसपास के गांव का रहने वाला है।
इ्नसेट
डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, छह जख्मी
दुलहीपुर। क्षेत्र के चंदासी पोखरे के समीप जीटी रोड पर बुधवार की देर रात डिवाइडर से टकराने की वजह से स्कार्पियो सवार चालक सहित छह लोग जख्मी हो गए। जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बलिया के नरही निवासी दुर्गा प्रसाद, झुमरू, कवींद्र राय, सुधीर राय, मुन्ना पाठक व चालक दिनेश बुधवार को जमानियां होते हुए वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही स्कार्पियो दामोदरदास पोखरे के समीप पहुंची थी कि अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
ट्रक में घुसा एंबुलेंस तीन गंभीर
सैयदराजा। क्षेत्र के नौबतपुर नेशभनल हाइवे दो पर गुरूवार की दोपहर एंबुलेंस की ट्रक में टक्कर हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को तत्काल पुलिस ने वाराणसी इलाज के लिए भेज दिया।
जमानिया क्षेत्र के दरौली गांव के रामनगीना सिंह (60) का चारा मशीन में हाथ कट जाने से इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा वाराणसी ले जाया जा रहा था। नौबतपुर हाइवे के पास तेज गति के कारण एंबुलेंस खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिससे उसमे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष जगदीसचंद्र यादव ने बताया कि रामनगीना, राजनाथ और सुरेश घायल हुए थे। हालत गंभीर देख वाराणसी भेज दिया गया है।
चंदन प्रकाश