फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जले मोटर के स्थान पर लगा नया मोटर, लोगों में राहत

जले मोटर के स्थान पर लगा नया मोटर, लोगों में राहत

Fri, 15 Mar 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जले मोटर के स्थान पर लगा नया मोटर, लोगों में राहत

विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के टिमिलपुर गांव स्थित जल निगम के जले मोटर को विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को बदल दिया। पुराना और जर्जर होकर जल चुके मोटर के स्थान पर नया मोटर लग जाने से कस्बा व आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

कस्बा में जलनिगम की ओर से लगा मोटर बीते दो सप्ताह पुर्व जल गया था। इससे कस्बा सहित दर्जनों गांव में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। ग्रामीणों ने जले मोटर के स्थान पर नया मोटर लगाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जलनिगम विभाग को जले मोटर के स्थान पर नया मोटर लगाने का निर्देश दिया था। कस्बा में जल निगम की लगी तीन लाख लीटर की टंकी से सकलडीहा, नागेपुर, कोतवाली, सिरोहुपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, ताजपुर, बलारपुर, पदुमनाथपुर, सकलपुर, ओड़वली, ईटवा, दुर्गापुर सहित दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। बीते दो सप्ताह पूर्व पंप का मोटर जल जाने से पेयजल की समस्या गहरी हो गई थी। गुरुवार को जल निगम के अवर अभियंता राजबली के अन्य कर्मचारियों के साथ नया मोटर लगाने की कवायद में जुट जाने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। जल निगम के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि जले मोटर के स्थान पर नया मोटर स्वीकृत हुआ था जिसे मुंबई से मंगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed