फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जनपद के तीनों केंद्रों पर जांची गई 17 18-02-40

जनपद के तीनों केंद्रों पर जांची गई 17 18-02-40

Fri, 15 Mar 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जनपद के तीनों केंद्रों पर  जांची गई 17 18-02-40

विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में तेजी नहीं आ रही है। जनपद तीनों केंद्रों पर छह दिन में 34 फीसद तक कॉपियां जांची गई हैं। कहीं न कहीं 40 प्रतिशत परीक्षक केंद्रों पर पहुंच ही नहीं पा रहे। अगर यही हाल रहा तो 22 मार्च तक कार्य को पूर्ण करना संभव नहीं हो पाएगा। गुरुवार को तीनों केंद्रों पर 17849 कापियां जांची गईं।
मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में इंटर की कापियां जांचने में थोड़ी तेजी आ गई हैं। गुरुवार को 250 परीक्षकों ने 5000 से अधिक कापियां जांची। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान समेत दो दर्जन विषयों की कापियां जांची गईं। वहीं अब तक कुल 27 हजार कापियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर ने नगर पालिका इंटर कालेज केंद्र पर हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की 7849 कॉपियां जांची गईं। केंद्र प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया 169 परीक्षक उपस्थित रहे। 22 मार्च तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। केंद्र को आवंटित 66 हजार कॉपियों के सापेक्ष तकरीबन 23 हजार से अधिक कापियां जांची जा चुकी हैं। चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में 105 परीक्षकों ने 5000 कॉपियां जांची। प्रधानाचार्य कैप्टन एसके मिश्र ने बताया 100 परीक्षक अनुपस्थित थे। इनमें ज्यादातर वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी है।जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद कुमार राय ने कहा कि समय से मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। जो परीक्षक नहीं आ रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed