{"_id":"5c743a8fbdec22120179c192","slug":"91551121039-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणानंद के आगमन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरणानंद के आगमन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणानंद के आगमन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सचित्र- 17
इलिया। सैदूपुर क्षेत्र के संतमत अनुयायी आश्रम गढ़वा घाट कुटिया पर सोमवार को सदगुरु शरणानंद परमहंस के आगमन पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का दर्शन कर उनसे दीक्षा भी ली। पूरे दिन सदगुरुवे नम: %के उद्घोष से क्षेत्र गूंजता रहा। साथ ही सत्संग, भजन, कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।
सैदूपुर-उसरी मार्ग पर स्थित आश्रम पर स्वामी सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचे। उनके दर्शन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। स्वामी जी के साथ आए दर्जनों साधु-महात्माओं ने अलग-अलग चौकियां स्थापित कर लोगों को गुरु के महात्म्य के बारे में बताया। वहीं मिर्गी से पीड़ित मरीजों को संत हरिध्यानंद जड़ी बूटी से बनी दवा दे रहे थे। इसके अलावा जंतरिया बाबा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी दे रहे थे। इस दौरान डॉ. भक्ति प्रकाशानंद, संत पन्नालाल, गुरु सेवानंद, चरणानंद, संत राधे श्याम, देवदास, गरीब शाह मौजूद रहे। ब्यूरो
धनंजय
बाइट- 878