फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छह ट्रेन आज नहीं आएगी पीडीडीयू जंक्शन

छह ट्रेन आज नहीं आएगी पीडीडीयू जंक्शन

Mon, 14 Jan 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
छह ट्रेन आज नहीं आएगी पीडीडीयू जंक्शन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी और निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आाधा दर्जन ट्रेन निरस्त रहेगी और पीडीडीयू जंक्शन पर नहीं पहुंचेगी। वहीं रविवार को पटना कोटा, महानंदा, गंगा सतलज और काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस नहीं आई। इसी तरह जो ट्रेन आई वे अत्यधिक विलंब से आई। इससे यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। यही नहीं जगह जगह काम चलने की वजह से ट्रेनों के लगातार निरस्त भी किया जा रहा है। सोमवार को अमृतसर मेल, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, रांची वाराणसी एक्सप्रेस और पटना जनशताब्दी नहीं आएगी। इससे रद्द करदिया गय है। वहीं रविवार को पटना कोटा, पटना जनशताब्दी और महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आई। रविवार को डाउन पंजाब मेल ढाई घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस पौने चार घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। इसी तरह अप की ओर जाने वाली अप विक्रम शिला एक्सप्रेस तीन घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस साढे तीन घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed