{"_id":"5c27c7c5bdec2257191903d9","slug":"91546110917-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुर में क्षतिग्रस्त नालियों का पानी बह रहा सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुर में क्षतिग्रस्त नालियों का पानी बह रहा सड़क पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पालिका परिषद् के वार्ड नंबर छह,महमूदपुर में क्षतिग्रस्त नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वार्डवासी इसी गंदे पानी से होकरआवागमन करने को विवश हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न किए जाने से वार्डवासियों में नाराजगी है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न किए जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की चेतावनी दी है।
प्रदेश सरकार की ओर से एक से 15 दिसंबर तक स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें वार्डों के सार्वजनिक स्थलों, गलियों, नाले-नालियों की साफ-सफाई प्रमुख मुद्दारहा। प्रतियोगिता समाप्त हो गई लेकिन महमूदपुर और कैलाशपुरी वार्ड की सीमा पर ओवरफ्लो कर रहे नालियों से नारकीय स्थिति बनी हुई है। साफ-सफाई के अभाव में नालियों में सिल्ट भरा हुआ है। इससे स सबसे खराब स्थिति श्रीसांई पब्लिकस्कूल व उसके आसपास की है। यहां रास्ते पर बने गड्ढों में नालियों का पानी जमा रहता है। लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के कपड़ों पर अक्सर गंदे पानी का छींटा पड़ जाता है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों ने जल्द समस्या का निस्तारण नहीं किए जाने पर इसकी शिकायत पीएम व सीएम से करने की चेतावनी दी है। वार्ड की सभासद मनीषा यादव ने कहा कि पालिका प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।