फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अभिलेखों के सत्यापन को शिक्षकों का प्रदर्शन

अभिलेखों के सत्यापन को शिक्षकों का प्रदर्शन

Tue, 04 Dec 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Tue, 04 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अभिलेखों के सत्यापन को शिक्षकों का प्रदर्शन
नवनियुक्त शिक्षकों ने सोमवार को अभिलेखों के सत्यापन व वेतन आहरण की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन किया। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह के नहीं मिलने पर शिक्षकों ने कार्यालय में हंगामा किया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही से नये शिक्षकों का वेतन लटका है। इसके लिए शीघ्र अभिलेखों का सत्यापन किया जाना चाहिए। कहा शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन अपूर्ण होना वेतन आहरण में सबसे बड़ा रोड़ा है, जिसे दूर करने में बेसिक शिक्षा विभाग लापरवाही कर रहा है। शिक्षकों का कहना है कि अभिलेखों के सत्यापन के लिए कई बार विभाग अफसरों से मुलाकात की गई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए चयन बोर्ड के सचिव की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। बावजूद इसके महकमा दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। चेताया कि यदि शीघ्र अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया को अमल में नहीं लाया गया तो हम सभी बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ लामबंद होंगे। इस अवसर पर जेपी पांडेय, संजय यादव, संदीप, सौरभ, शिवाजी, ओमप्रकाश मौर्य, शान्तनु, अखिलेश, श्वेता, अनीता, गायत्री, अपराजिता, अजय कुुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed