फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आज देश में आपात काल की है स्थिति: डा.बहादुर

आज देश में आपात काल की है स्थिति: डा.बहादुर

Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आज देश में आपात काल की है स्थिति: डा.बहादुर

विज्ञापन
चंदौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) जिला इकाई की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री व जिला प्रभारी डा.बहादुर यादव ने नौ दिसंबर को लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में आयोजित जनाक्रोश रैली की समीक्षा की। साथ ही विधानसभावार रैली के प्रभारियों की तैनाती की। इसमें चकिया में त्रिवेणी खरवार, सकलडीहा में डा.वीरेंद्र यादव, मुगलसराय में जसवंत यादव व सैयदराजा में अरविंद यादव एवं रामविलास शामिल है।

इस दौरान पूर्व मंत्री व जिला प्रभारी डा.बहादुर यादव ने कहा आज देश में आपात काल की स्थिति है। इसका मुकाबला प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता ही कर सकते है। इस सरकार में किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, मजदूर सहित समाज का सभी वर्ग परेशान है। सभी के हक की लड़ाई लड़ने के लिए नौ दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जनाक्रोश रैली का आयोजन किया है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की जरूरत है। रैली को सफल बनाने के लिए जो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिले उसे ईमानदारी से पूरा करें। कहा सहयोगी दल भी इससे सफल बनानेे के लिए कार्य करें, ताकि उक्त तिथि पर विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया जा सके। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा रैली को सफल बानने के लिए 29 दिसबंर को चकिया में, 30 दिसबंर को चहनियां में जिला प्रभारी समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं 30 दिसबंर को मुख्यालय पर भी महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक होगी। इससे सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष मंजू मौर्या को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान जसवंत यादव, त्रिवेणी खरवार, बैजनाथ यादव, रमेश मौर्या, बाबूलाल लोहार, राजेंद्र यादव, रामसागर कोल, नियाज अहमद, अजीम खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed