फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गेट मीटिंग में यूनियन की उपलब्धियां गिनाई

गेट मीटिंग में यूनियन की उपलब्धियां गिनाई

Wed, 28 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गेट मीटिंग में यूनियन की उपलब्धियां गिनाई

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा दो की मंगलवार की सुबह हुई टीआरएस शेड में हुई गेट मीटिंग यूनियन की उपलब्धियां बताई गईं। बताया गया कि यूनियन कर्मचारी हित में लगातार काम कर रही है। कई समस्याएं दूर हुई हैं, बची समस्याओं को भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया।

अध्यक्ष बालक राम ने कहा कि टीआरएस शेड में लंबे समय से प्रमोशन बंद था। इसे चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने कचास्टा में 144 पद सरेंडर करने की योजना तैयार की थी लेकिन इसे रोका गया। इससे टीआरएस शेड के 400 कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता खुला है। नई साइकिल स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। शेड के कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को इंडस्ट्रीयल शूज और ड्रेस एलाउंस का भुगतान किया गया है। शेड में कई बुनियादी सुविधाओं पर काम हो रहा है। कहा कि संगठन लगातार कर्मचारी हितों के लिए काम रहा है। अब कर्मचारियों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने की जरूरत है। कहा कि कर्मचारियों की एकता ही हमारी शक्ति है। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, शाखा सचिव केदार प्रसाद, भैयालाल, शोभनाथ सिंह, एसके सिन्हा, राममिलन, मुहम्मद सिद्दीकी, संजय कुमार, अजय कुमार रावत, दिनकर पांडेय, एसए खान, मुहम्मद आरिफ,महेन्द्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता आईबी मिश्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed