{"_id":"5bd8aad4bdec2267b36abdf2","slug":"91540926164-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ग्राम्य विकास ने साड़ाडीह गांव में लगाई जनचौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ग्राम्य विकास ने साड़ाडीह गांव में लगाई जनचौपाल
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव के निरीक्षण के लिए राजदरी जलप्रपात पर जाने के बाद विशेष सचिव ग्राम्य विकास अच्छेलाल यादव ने अधिकारियों के साथ बीकापुर ग्राम पंचायत का दौरा किया तथा साड़ाडीह प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनचौपाल लगाकर विकास कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने 8 लाख 5 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी उद्घाटन किया। जनचैपाल के दौरान उन्होंने विद्युतीकरण, पेयजल, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, बच्चोंमें स्वेटर वितरण, मिड-डे-मील, संपर्क मार्ग का लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन किया। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सरिता सिंह, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीओ विद्युत महेन्द्र कुशवाहा, एबीएसए चन्द्रशेखर आजाद, ग्राम प्रधान जर्नादन सिंह, अमिल सिंह, हीरालाल यादव, जितेन्द्र सिंह, सुरेश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, भाजपा नेता अनिल तिवारी, उमाशंकर सिंह एवं शीला देवी, तेतरा देवी, बासमती, अनिता, धर्मावती मौजूद रहे। साड़ाडीह जनचैपाल के पूर्व विशेष सचिव ग्राम्य विकास अच्छेलाल यादव ने भीषमपुर ग्राम पंचायत की वनवासी बस्ती में भी जनचैपाल लगाया।