{"_id":"5b81ad5742c792463b3b5edb","slug":"91535225175-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे शिक्षक
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। शिक्षक और कर्मचरियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली मंच की बैठक शनिवार को क्षेत्र स्थित बीआरसी पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा नहीं करने के विरोध में 29 से 31 अगस्त तक संगठन के सभी लोग बांह में काली पट्टी बांधकर विद्यालय और कार्यालय में रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे।
इस दौरान अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक व कर्मचारी पेंशन विहीन हो गए है। कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और बढ़ापे का सहारा भी है। फ़ैयाज अहमद ने कहा कि एक ही देश मे दो तरह का कानून है। कहा कि सांसद, विधायक एक दिन के लिए चुने जाने पर पेंशन के हकदार हो जाते हैं जबकि कर्मचारी वर्षों सेवा के बाद भी पेंशन नहीं है, इसलिए पुरानी पेंशन हमे भी चाहिए। इस अवसर पर अमरेंद्र पांडेय, अशोक यादव, सत्येंद्र सिंह ,शाहिद जमाल,कालिंदी पांडेय, जयकिशोर वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, राकेश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया।