{"_id":"5b805dfa42c792463724ec9b","slug":"91535139322-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीडितों के लिए संगठनों ने बढ़ाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीडितों के लिए संगठनों ने बढ़ाए हाथ
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विभिन्न संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने घूम घूम कर लोगों से सहायता राशि एकत्र की और बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर लोगों से सहायता राशि एकत्र की है। इसी तरह नागरिक सुरक्षा संगठन ने 51 हजार रुपये मूल्य की दवाएं केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजी है।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केरल मे आए भीषण बाढ त्रासदी के लिए नगर में घूम-घूम सहायता राशि जुटाई। इसके पूर्व कांग्रेसजनों ने आपस मे भी सहयोग राशि एकत्र की। कांग्रेेसी काली महाल चौराहा से कसाब महाल होते बाजार पहुंचे, यहां लोगो से केरल मे आये बाढ पीड़ितो के लिए सहयोग करने का निवेदन किया। इस मौके पर विजय कुमार गुप्ता, शाहिद तौसिफ, राकेश कुमार सिंह, कमरुल बारी, नेहाल अख्तर, राकेश चौहान, नौरीस पीटर, उदय चौहान, मृत्युंजय शर्मा, सलमान, महेश मंडल, नितेश जैश , मुजाहिद अख्तर, संजय मिश्रा, कन्हैया केशरी, तेजपरकाश मल्लिक उपस्थित रहे। इसी तरह नागरिक सुरक्षा कोर ने केरल बाढ़ आपदा राहत के लिए दवा भेजी है। चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता ने बताया कि पूर्व में कोर की बैठक में बाढ़ आपदा राहत के लिए 51 हजार रुपये मूल्य की दवाएं भेजने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय केे आधार पर दवाइयां लखनऊ भेज दी गई है। इसमें सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्र, राजीव कुमार, विवेक कुमार, डॉ. राजीव, डॉ. एके सिंह, अरविंद रस्तोगी, कमलेश तिवारी, धर्म प्रकाश जायसवाल ,विनोद राठौर, रंजीत भट्टाचार्य ,राजेंद्र गुप्ता, लल्लन प्रसाद ,पंकज अग्रवाल ,विजय दुबे, संजीव अग्रवाल, नरेंद्र अरोड़ा, मनोज पाठक, प्रमोद कुमार ने सहयोग प्रदान किया।