{"_id":"5b4657fa4f1c1b0b278b5e4d","slug":"91531336698-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने रंगरुटों को पढ़ाया कर्तव्य निष्ठा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने रंगरुटों को पढ़ाया कर्तव्य निष्ठा का पाठ
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। स्थानीय पुलिस लाईन में बुधवार को ट्रेनिंग के लिए गैर जनपद से 211 पुरुष और 53 रिक्रूट महिला आरक्षियों के कागजों की जांच हुई। इस दौरान एसपी संतोष सिंह ने उन्हे कर्तव्य और जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया। इसके बाद एसबीआई की प्रधान शाखा द्वारा शिविर लगाकर उनके सेलरी एकाउंट खोले गए। कागजों की जांच पड़ताल के बाद रिक्रूटों को ट्रेनिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को ट्रेनिंग के लिए आजमगढ़ से 34, बलिया से 60, जौनपुर से 79, मऊ से 90 तथा झारखंड से एक रंगरुट पहुंचे। इनमें 53 महिलाएं भी शमिल हुई। सबसे पहले लाइन प्रभारी शिवनारायन यादव और प्रभारी संजय सिंह ने उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया। इसके बाद एसबीई चंदौली की प्रधान शाखा द्वारा शिविर लागाकर उनके सेलरी एकाउंट खोले गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने रंगरुटों को कर्तव्य और सत्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और लगन से ट्रेनिंग करने की सलाह दी। कहा कि पुलिस परिवार का हिस्सा बनने पर वह बधाई के पात्र तथा लगनशीलता के साथ आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर वह देश की सेवा करें। कहा कि पुलिस में अनुशासन सबसे बड़ा धर्म है। प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद वें अपने कर्तव्यों एवं कार्यकुशलता से पुलिस विभाग को गौरवान्वित करना उनका पहला कर्तव्य है। सभी पुरुष रिक्रूटों का प्रशिक्षण थाना कंदवा तथा महिला रिक्रूटों का प्रशिक्षण पुलिस लाइन परिसर में होगा।
विज्ञापन