{"_id":"5b2d47ca4f1c1b603c8b4fc8","slug":"91529694154-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंपर टूटने से पावर हाउस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंपर टूटने से पावर हाउस में लगी आग
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। स्थानीय पावर ट्रांसमिशन के 132 केवीए पावर हाउस में शुक्रवार को जंपर से निकली चिंगारी आग का शोला बन गई। जिससे ट्रांसफार्मरों से अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं परिसर के एक कोने में भी आग लग गई। आनन फानन में सब स्टेशन में तैनात कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र के सहारे आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक कई उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही।
स्थानीय 132 केवीए पावर ट्रांसमिशन केंद्र से सकलडीहा, चंदौली, बिलारीडीह, नेवाजगंज और बगही उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब मेन लाईन का जंपर टूट गया। जिससे उससे निकली चिंगारी से ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़ियों में आग लग गई। जानकारी होने पर केंद्र पर तैनात कर्मचारी और गार्डो के हाथ पांव फूल गए। लोग अग्नि शमन यंत्रों के सहारे आग को काबू करने का प्रयास किया। काफी देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन जंपर टूटने से इससे जुडें उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। आग बुझाने के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत की इसके बाद करीब शाम पांच बजे के बाद मेन लाईन से अन्य उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति शुरु हुई।