{"_id":"5ac526cb4f1c1bec618b57f4","slug":"91522869963-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में लगकर ग्राहकों ने की जमा-निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में लगकर ग्राहकों ने की जमा-निकासी
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। लंबे अवकाश के चलते बुधवार को भी बैंकों और एटीएम पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोग जमा और निकासी के लिए लंबी कतार में खड़े रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। लेकिन अधिकांश एटीएम के शटर बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वैसे तो मंगलवार को बैंक शाखाओं को ग्राहकों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन बैंक में ज्यादा भीड़ होने से कई लोग वापस चले गए। मंगलवार को जैसे ही बैंक खुले ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सबसे अधिक भीड़ जमा और निकासी वाले काउंटरों पर नजर आई। धन जमा करने और निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नकद की निकासी के लिए लोगों ने एटीएम का भी सहारा लिया। लेकिन वहां भी काफी भीड़ होने से लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ा। नगर के अधिकांश एटीएम पर दोपहर बाद नो कैश का बोर्ड लग गया। बस कुछ ही ऐसे एटीएम ऐसे थे जिनमें कैश मौजूद रहा। मुख्य प्रबंधक एसबीआई ओपी मिश्र ने बताया कि शाखाओं पर काफी भीड़ हो रही है। अधिकांशत: जमा और निकासी से जुड़े कार्य कार्य हो रहे हैं।