फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Wed, 10 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
बरहनी विकास खंड क्षेत्र के देवकली मोहन भिट्टी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर बिन्द फौजी और समाजसेवी अरुण राय ने मंगलवार को अपने आवास पर लोगों को सड़क किनारे शौच न करने के लिए जागरूक करने वाली 40 महिलाओं का कंबल देकर सम्मानित और उत्साहवर्धन किया। कंबल पाकर महिलाओं ने दोगुने जोश के साथ साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत सुन्दर भारत योजना से प्रभावित होकर सेना से सेवानिवृत्त बरहनी विकास खंड के देवकली ग्राम सभा के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर बिन्द फौजी ने ग्राम सभा के देवकली , मोहनभिट्टी और सेवखरी गांव को स्वच्छ और खुले में शौचमुक्त रखने के लिए तीनों गांवों में 40 महिलाओं की टीम बनाकर लोगों को खुले में शौच न करने के जागरूक करने का काम सौंपा । कार्य सौंपे जाने के बाद उन 40 महिलाओं ने निस्वार्थ भाव से पिछले 6 माह से गांव के लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करती चली आ रही हैं ।उनकी जागरूकता के चलते ग्रामसभा के तीनों गांवों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है । ग्राम प्रधान श्याम सुंदर बिंद %% फौजी %% ने बताया कि शुरूआती दिनों में के कुछ दिक्कतें जरूर आयीं लेकिन इन जुझारू महिलाओं के बदौलत धीरे धीरे सब ठीक हो गया ।ठंढ़ के बाद भी इनको कार्य के प्रति जागरूक देख इन्हें कम्बल देकर उत्साहित किया ताकि इनका ये जज्बा बरकरार रहे । इस दौरान इंदू देवी , मंशादेवी , रूपमती , इमरती ,जिलेबिया देवी , हनुमान बिंद , सुशील बिंद , देवकुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed