फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कुतों के हमले से गर्भवती हिरनी घायल, हिरन की मौत

कुतों के हमले से गर्भवती हिरनी घायल, हिरन की मौत

Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कुतों के हमले से गर्भवती हिरनी घायल, हिरन की मौत

विज्ञापन
कदवा। क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में कुत्तों के हमले से जहां गर्भवती हिरनी घायल हो गई वहीं हिरन की मौत हो गयी। बरहनी विकास खंड के चिरईगांव गांव के समीप मंगलवार की देर शाम गर्भवती हिरनी पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। हिरनी की आवाज सुनकर लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्तों ने हिरनी को काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गंभीर रूप से घायल हिरनी को इलाज के लिए सैयदराजा पशु अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की देर शाम अदसड़ गांव में भी कुत्तों ने हिरन पर हमला बोल दिया। हमले में हिरन की मौत हो गई। गौरतलब है कि इस समय कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाकों में खेतों में लबालब पानी भर जाने के कारण क्षेत्र में अठखेलियां करने वाले हिरनों का पलायन तेजी से गांवों की ओर हो रहा है। इसी का फायदा उठाकर कुत्ते इन हिरनों पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना रहे हैं ।आये दिन हिरन व हिरनी पर कुत्तों का झुंड हमला बोल दे रहा है। इससे बीते 15 दिनों के अंदर लगभग एक दर्जन हिरनों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। मुड्डा गांव के प्रधान रविशंकर सिंह , अरंगी के अजीत सिंह , चिरईगांव के अभिषेक पांडेय, लक्ष्मणपुर के संजय सिंह, चारी के इंद्रपाल खरवार आदि ने जिला प्रशासन से हिरनों के संरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed