{"_id":"5978ee634f1c1ba4608b4587","slug":"91501097571-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कच्चा मकान गिरा, बकरी मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कच्चा मकान गिरा, बकरी मरी
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया(ब्यूूरो)। कस्बा के विक्रम वनवासी का कच्चा मकान बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया। जिससे उसके चपेट में आने से एक बकरी मर गई। मकान गिरने से उसमें रखा गृहस्थी के सामान सहित खाद्यान्न नष्ट हो गया। जिससें पीड़ित परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
कस्बा निवासी विक्रम वनवासी दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण विक्रम वनवासी का कच्चा मकान जमीदोज हो गया। संयोग अच्छा रहा कि उस वक्त मकान के अंदर कोई नहीं रहा। किन्तु दुर्भाग्य वश मकान की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। जबकि मकान में दबने से उसका गृहस्थी का सारा सामन और खाद्यान्न नष्ट हो गया है। ग्राम प्रधान इंदु देवी ने जिला प्रशासन का घ्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।