{"_id":"59710a134f1c1b3b488b45ff","slug":"91500580371-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर को पाने के लिए मध्यम मार्ग जरूरी-बाल व्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर को पाने के लिए मध्यम मार्ग जरूरी-बाल व्यास
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। बाल व्यास श्रीकांत शर्मा गुरुवार को सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में पहुंचे। और बच्चों को आध्यात्म की जानकारी दी और कथाओं के माध्यम से संस्कारवान होने की प्रेरण दी । कहा संस्कार से समाज का विकास होता है। इसके पूर्व विद्यालय परिसर के सदस्यों ने बाल व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान की।
बाल व्यास श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वंदन एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे व्यक्ति महान बनता हैं। जिस व्यक्ति को झुकना आता है वहां ईश्वर को रूकना आता हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने के लिए मध्यम मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों के पास ईश्वर स्वयं चलकर आते हैं। इस अवसर पर छात्र उज्जवल केसरी एवं आदित्य द्विवेदी को नेशनल रोलर स्केटिंग, बास्केट बाल में ब्रांज मेडल, श्वेता कुशवाहा को ग्रीन ओलंपियाड फांउडेशन में गोल्ड मेडल, शिवांजली गुप्ता को नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियन में गोल्ड मेडल एवं अनुष्का गुप्ता को ब्रोंज मेडल दिया । इसके पूर्व बच्चों ने बाल व्यास से तरह तरह के प्रश्न कर अपनी जिज्ञासा शांत की। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज बजाज ने कहा कि गुरू के द्वारा ही सच्चे और सही मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता हैं।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, मंजू बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना,प्रियंका मुखर्जी आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षिका डेनिश ओलिविया एवं राशि बहल ने किया।