{"_id":"5952b4de4f1c1b91278b4b71","slug":"91498592478-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की पहल पर शुरु हुआ तालाब का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की पहल पर शुरु हुआ तालाब का सुंदरीकरण
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। विकासखंड सकलडीहा के बसनी गांव में मनरेगा के तहत तालाब के सुन्दरीकरण का कार्य प्रधान श्यामबिहारी द्वारा लगभग चार लाख के लागत से शुरू करा दिया गया है।
बसनी गांव का तालाब घास फूस से पट जाने के कारण निष्प्रयोज्य साबित हो रहा था। इस गांव की पहचान तालाब के नाम से बनी हुई थी। इसको देखते हुए ग्राम प्रधान श्यामबिहारी ने तय किया कि तालाब की मेड़बंदी के साथ ही सीढ़ी निर्माण व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण कराकर तालाब को सुन्दर बनाया जाएगा। इसके तहत इन दिनों तालाब के सुन्दरीकरण का कार्य मजदूरों द्वारा चल रहा है। इस दौरान किसान नेता केदार यादव, राजेंद्र पाल, महेंद्र यादव, जगवंती, अशोक राम, छविनाथ पासवान, विश्वम्भर पासवान आदि लोगों ने बताया कि प्राचीन काल के इस तालाब का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा था। प्रधान ने यह पहल कर तालाब को नया जीवन देने का काम किया है।