{"_id":"5ec808a08ebc3e90470cfc2d","slug":"90-thousand-plants-to-be-planted-in-barahni-block-chandauli-news-vns526254177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहनी ब्लॉक में लगाए जाएंगे 90 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहनी ब्लॉक में लगाए जाएंगे 90 हजार पौधे
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खण्ड के 75 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक व व्यक्तिगत पौधरोपण अभियान के तहत जल्द ही 90 हजार पौधे लगाए जाएंगे। योजना के तहत पौधरोपण का कार्य सामुदायिक और व्यक्तिगत तौर पर किया जाना है। इसके तहत छायादार और फलदार पौधे लगाए जाने है।
बरहनी ब्लाक के एपीओ आशीष कुमार सिंह के मुताबिक शासन स्तर से दो तरह के पौधरोपण योजना निर्धारित की गई है। जिसमें सामुदायिक पौधरोपण योजना के तहत पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन, शीशम आदि पौधे लगवाये जाएंगे तो वहीं व्यक्तिगत पौधरोपण योजना के तहत आम, अमरूद, आंवला, नींबू आदि पौधे लगवाए जाएंगे। बताया कि पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य मनरेगा से आईडी बनवाकर पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। गड्ढा आधा मीटर चौड़ा और आधा मीटर गहरा होगा। कहा कि हर ग्राम पंचायत में 1200 पौधे लगाए जाएंगे वहीं इसकी उपलब्धता वन विभाग की ओर से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बरहनी ब्लाक के किसी भी ग्राम पंचायत में पौधरोपण कराने के इच्छुक व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर कार्य योजना में अपना नाम डलवा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं गांवों में लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल अलग-अलग मनरेगा मजदूर 14 दिन तक करेंगे। पौधों के निरंतर और समुचित विकास के लिए निराई-गुडाई का कार्य मनरेगा से ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जायेगा।