{"_id":"6ac9419503662067c70e0d28","slug":"86-schools-will-be-rejuvenated-with-rs-1464-crore-chandauli-news-c-20-vns1053-1574711-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 14.64 करोड़ से 86 विद्यालयों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 14.64 करोड़ से 86 विद्यालयों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने यूडीआईएसई डाटा के आधार पर जिले के 86 विद्यालयों के निर्माण और पुनर्निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 7.24 करोड़ रुपये विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेज दिए गए हैं। धनराशि मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
जिले के आठ विकास खंडों में कुल 32 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 35 प्राथमिक और 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण होगा। इससे जर्जर और कम सुविधाओं वाले विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सकेगा। बरहनी में चार प्राथमिक और पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण होगा। चहनियां में चार नए अतिरिक्त कक्षों के साथ पांच प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
इसी तरह चकिया में तीन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। साथ ही चार प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण होगा। नियामताबाद में सबसे अधिक 10 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा। यहां सात प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
चंदौली में सात नए कक्षों के निर्माण के साथ छह प्राथमिक और छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण होगा। धानापुर में तीन नए कक्षों के साथ पांच प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। शहाबगंज में दो नए कक्षों का निर्माण होगा और एक प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
सकलडीहा में तीन नए कक्षों के निर्माण के साथ तीन प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए 14.64 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। निर्माण के लिए पहली किस्त के 7.24 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कोट-
-- -- -- -
जिले के 86 परिषदीय विद्यालयों के निर्माण और पुनर्निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 7.24 करोड़ रुपये विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेजे जा चुके हैं। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - सचिन कुमार, बीएसए